हापुड़, अप्रैल 27 -- हापुड़, जिला युवा कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कपिल यादव का रविवार को गाजियाबाद में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हापुड़ शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में हापुड़ के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। कपिल यादव को फूलों का गुच्छ देकर बधाई दी। इस मौके पर पूर्व उपाध्यक्ष विक्की शर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष भरत लाल शर्मा, विजयपाल चौधरी, अनुज चौधरी, शाकिर अली आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- मेरठ: कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की बैठक में संगठन मजबूती पर चर्चा की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...