गिरडीह, अगस्त 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल, गिरिडीह के अटल लैब में विशेष ओलंपिक्स भारत, झारखंड की गिरिडीह जिला इकाई के तत्वावधान में जिला युवा एवं विद्यालय शिखर सम्मेलन तथा युवा सक्रियता कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एकजुट हों, प्रेरित करें और नेतृत्व करे के संदेश के साथ युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना तथा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के प्रति संवेदनशीलता, समानता एवं समावेशन की भावना को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में कक्षा दसवीं, ग्यारहवीं एवं बारहवीं के लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम प्रभारी शुभम कुमार झा ने विद्यार्थियों को विशेष ओलंपिक्स भारत की गतिविधियों और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों को केवल खेल...