चाईबासा, मई 13 -- चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम में स्वास्थ्य विभाग की अव्यवस्था एवं लापरवाही के खिलाफ लोग गोलबंद हो रहे हैं। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की अव्यवस्था के खिलाफ 26 मई को सदर अनुमंडल कार्यालय के समीप धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से झारखंड बचाओ जनसंघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष माधव चंद्र कुंकल, रेयांश सामड ने दी। सामाड ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की अव्यवस्था से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कुंकल ने कहा कि सदर अस्पताल चाईबासा में चिकित्सा सुविधा व डॉक्टरों की भारी कमी है। दवा और ब्लड की अनुपलब्धता है। स्त्री रोग, मानसिक रोग, चर्म रोग समेत कई जरूरी विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी के कारण मरीजों को जमशेदपुर या रांची भागना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में ब्लड नहीं मिलने पर जत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.