रामगढ़, मार्च 15 -- रामगढ़ / पतरातू , हिन्दुस्तान टीम रामगढ़ जिला में पाइप लिकेज होने के कारण प्रतिदिन लाखों गैलन पानी बेकार बह रहा है। रामगढ़ शहर के अलावा पतरातू पीटीपीएस, सीसीएल क्षेत्र कुजू, गिद्दी, सिरका, भुरकुंडा, केदला, रजरप्पा प्रोजेक्ट आदि की स्थिति दयनीय है। छावनी परिषद रामगढ़ के आठ वार्ड में नल से जल मिलता है। प्रतिदिन कहीं ने कहीं से पाइप लिकेज की सूचना आना आम है। सबसे दुखद समय पर मरम्मति नहीं होना है। कई स्थानों पर मरम्मति में सप्ताह से अधिक समय लग जाता है। इसके बावजूद समाधान नहीं हो पाता है। इस कारण स्थिति और बिकट हो जाती है। खास कर पीटीपीएस क्षेत्र में जगह-जगह जल पाइप के लिकेज होने की सूचना आम है। जिसके कारण व्यवसायी और कॉलोनी वासियों को समुचित पानी नहीं मिल पाता है। यहां तक कि कभी-कभी जल पाइपों के फट जाने से कई दिनों तक जला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.