रामगढ़, नवम्बर 23 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। जिले में नवंबर माह के शुरुआत से ही धनकटनी का कार्य शुरू हो गया है। जिले में अबतक करीब 55 प्रतिशत किसान अपना धान काट चुके हैं। इसलिए किसान शुरू से ही अपने धान बिचौलिए को बेच रहे हैं। प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्रों में बिचौलिए घूम-घूम कर किसानों से ओने-पोने दामों में धान खरीद रहे हैं। किसान भी थक-हार के बिचौलिए को ही धान बेच रहे हैं। हालांकि सरकार की ओर से 15 दिसंबर तक सभी जिलों के धान अधिप्राप्ति केंद्र किसानों के लिए खोलने का अनुमान है। हालांकि इसका भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। लेकिन जिले में इस बार धान अधिप्राप्ति केंद्र जल्द खुलता दिखाई नहीं दे रहा है। जिसका मुख्य कारण उनके गोदाम के क्षमता के अनुरूप बैंक गारंटी की मांग बताई जा रही है। इस बैंक गारंटी के कारण जिले के सभी 24सों पैक्स संचालक इसका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.