बेगुसराय, अगस्त 30 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिला इकाई की ओर से शनिवार को स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप के गेस्ट हाउस में मांगों से संबंधित मांगपत्र सौंपा गया। संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मांग करते हुए कहा कि डीईओ कार्यालय जिला मुख्यालय में ही रहे। जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर शाहपुर गांव नहीं जाय। संघ के प्रधान सचिव राम कल्याण पासवान ने कहा कि इस मामले में शिक्षा मंत्री को भी ज्ञापन सौंपा जा चुका है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिला मुख्यालय में ही नए शिक्षा भवन के निर्माण के मुद्दे को डीएम संज्ञान मे दिया है। जिलाध्यक्ष साकेत सुमन ने बताया कि नये शिक्षा भवन का निर्माण विष्णुपुर स्थित बुनियादी विद्यालय, जिला समाहरणालय के कैंपस में पीडब्ल्यूडी के जीर्ण-शीर्ण स्...