कौशाम्बी, अप्रैल 4 -- मुख्यालय मंझनपुर में शनिवार को मुख्यालय में ज्ञान के प्रकाश को घर-घर पहुंचाने के संकल्प के साथ 'स्कूल चलो अभियान-2026' का शुभारंभ हुआ। सम्राट उदयन सभागार में आयोजित समारोह मात्र एक राजकीय आयोजन न रहकर, शिक्षा के प्रति एक सामाजिक जन आंदोलन के रूप में परिलक्षित हुआ। शासन के संकल्प से जुड़ी कौशाम्बी की आवाज कार्यक्रम का औपचारिक सूत्र पात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वाराणसी के पावन परिक्षेत्र से किए गए राज्य स्तरीय शुभारंभ के सजीव प्रसारण के साथ हुआ। मुख्यमंत्री के प्रेरणापुंज संबोधन ने सभागार में उपस्थित प्रत्येक शिक्षक, अभिभावक और छात्र में एक नई ऊर्जा का संचार किया। समारोह में मुख्य अतिथि प्रतिभा कुशवाहा, विशिष्ट अतिथिगण संजय गुप्ता पूर्व विधायक चायल एवं लाल बहादुर पूर्व विधायक मंझनपुर, जिला पंचाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.