गोपालगंज, अक्टूबर 7 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। वोट चोरी और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर महागठबंधन द्वारा 08 अक्टूबर यानि गुरुवार को गोपालगंज जिला मुख्यालय पर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। राजद के प्रधान महासचिव इम्तेयाज़ अली भुट्टो ने बताया कि प्रदर्शन की शुरुआत आंबेकडकर चौक से होगी। महागठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ता मार्च करते हुए स्टेट बैंक चौक पहुंचेंगे। जहां प्रधानमंत्री , केंद्रीय गृह मंत्री एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन किया जाएगा। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन होगा। उन्होंने महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- इंडिया गठबंधन का प्रखंड मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन यह भी पढ़ें- Jahanab...