भदोही, जुलाई 6 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला मुख्यालय पर 17 सूत्रीय मांग लेकर सोमवार को पहुंचे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के लोगों ने राष्ट्रपति व डीएम को संबोधित पत्रक सौंपा। मांग के समर्थन में पदाधिकारियों ने खूब नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- विभिन्न मामले को लेकर भाकपा ने किया प्रदर्शन अयोध्या मामले में न्यायिक आयोग की मांग अयोध्या मामले में न्यायिक आयोग गठन करने की मांग प्रमुखता से की गई। इस दौरान भाकपा के लोगों ने कहा कि अयोध्या श्रीराम मंदिर चढ़ावा लूट मामले में उच्चतम न्यायालय की गिरानी में न्यायिक आयोग का गठन कर निष्पक्ष जांच की जाए। इसमें संलिप्त लोगों को गिरफ्तार करते हुए तत्काल जेल भेजा जाए। लूटकांड में बरामद धन को जनधित में खर्च किया जाए। लूटकांड में शामिल लोगों को फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना करके लगातार नियमित मुकदमा चलाकर कठोर सजा ...