आदित्यपुर, मार्च 26 -- गम्हरिया, संवाददाता। आदित्यपुर से सरायकेला जिला मुख्यालय तक नियमित बस सेवा नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरायकेला में जिला मुख्यालय के साथ अनुमंडल कार्यालय, सदर अस्पताल, सिविल कोर्ट, जमीन रजिस्ट्री कार्यालय, श्रमायुक्त कार्यालय समेत सभी विभाग के ऑफिस हैं। यहां पहुंचने के लिए आदित्यपुर, गम्हरिया समेत सुदुर ग्रामीण क्षेत्र शहरबेड़ा, उत्तमडीह, आनंदपुर, बुरुडीह, डुमरा आदि क्षेत्र के लोगों को राफी परेशानी के साथ आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है। यदि निजी वाहन नहीं है, तो सड़क पर घंटों वाहन का इंतजार करना पड़ता है। इस संदर्भ में पूर्व राजद जिला प्रवक्ता सह वन पर्यावरण एवं जलवायु रक्षा समिति के मुकेश झा ने उपायुक्त से बस सेवा प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय तक आवागमन सुवि...