देहरादून, अगस्त 3 -- नई टिहरी।टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी से नई टिहरी के इणियां में ही मेडिकल कॉलेज बनाने का भरोसा दिया है। उन्होंने उम्मीद है कि अगली कैबिनेट बैठक में इस पर निर्णय भी हो जाएगा। विधायक ने कहा कि जल्द ही टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के एक प्रतिनिधिमंडल की भी सीएम वार्ता कराई जाएगी। कहा कि बेवजह स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इसे क्षेत्रीय लड़ाई का मुद्दा बना दिया। सोमवार को पत्रकार वार्ता करते हुए विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि वह 1991 से टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण को संघर्षरत है। 2006 में भी तत्कालीन सीएम स्व. एनडी तिवारी से कोटी कालोनी में निर्माण की मांग रखी। वहीं 2011 में वह विधानसभा के अंदर ही धरने पर बैठ गए थे। 2012 में सीएम विजय बहुगुणा ने भी नई टिहरी में मेडिक...