कानपुर, जुलाई 7 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मुक्केबाजी का मंडलस्तरीय चयन ट्रायल आठ जुलाई को होगा। इससे पहले मंगलवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में कानपुर जिला अंडर-17 बालक वर्ग मुक्केबाजी टीम का चयन व ट्रायल हुआ। इसमें कानपुर के ​खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जबरदस्त पंच लगा विरो​धियों को पटखनी दी। जिलास्तरीय टीम में 44-46 किग्रा भारवर्ग से अनंत तिवारी, 46-48 किग्रा भारवर्ग में अर्जुन सिंह सेन, 48-50 किग्रा भारवर्ग में प्रखर, 50-52 किग्रा भारवर्ग में शौर्य यादव, 52-54 किग्रा भारवर्ग में कृष शुक्ला, 54-57 किग्रा भारवर्ग में आविक तिवारी, 57-60 किग्रा भारवर्ग में आदित्य सोनी, 60-63 किग्रा भारवर्ग में शौर्य वर्धन कपूर, 63-66 किग्रा भारवर्ग में कुशाग्र साहू, 66-70 किग्रा भारवर्ग में मयंक यादव और 80 किग्रा से अधिक भारवर्ग में जसमीत सिंह ...