संतकबीरनगर, मार्च 21 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के जिला महिला चिकित्सालय में कन्याओं के प्रति सकारात्मक सोच को विकसित करने और लिंगानुपात में सुधार लाने के उद्देश्य से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला सेवायोजना अधिकारी माधुरी ने नवजात कन्याओं को उपहार में ड्रेस, मिठाई, बेबी किट और प्रसूताओं को शॉल देकर सम्मानित किया। केक काटकर कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम को सेलिब्रेट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...