जिला महिला अस्पताल में युवती से छेड़छाड़
सहारनपुर, मई 3 -- जिला महिला अस्पताल में भर्ती एक महिला की तीमारदार युवती के साथ सिक्योरिटी गार्ड ने छेड़छाड़ की। युवती के शोर मचाए जाने पर आरोपी फरार हो गया। परिजनों ने घटना की जानकारी अस्पताल प्रबंधन और थाना जनकपुरी पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन की ओर से भी पीडि़ता से घटना की जानकारी ली गई। कोतवाली गंगोह क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। चिकित्सक से जांच के बाद महिला की हालत देखते हुए नई बिल्डिंग के सामान्य प्रसव वार्ड में भर्ती कर लिया गया। मरीज के साथ अन्य परिजन भी मौजूद थे। शनिवार रात मरीज और उसके तीमारदार वार्ड में सो रहे थे। आरोप है कि रविवार की सुबह चार बजे ड्यूटी पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने मरीज के पास सो रही उसकी तीमारदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.