हरदोई, फरवरी 25 -- हरदोई, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित जिला महिला अस्पताल की इमरजेंसी में प्रसव पीड़ा से कराहती महिला के मामले में नवजात की मौत हो जाने पर परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना को लेकर परिवार में शोक और आक्रोश का माहौल है। कोतवाली शहर क्षेत्र के रेलवेगंज निवासी रोहित राठौर ने बताया कि मंगलवार शाम उनकी पत्नी राधा को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इसके बाद एंबुलेंस से उन्हें जिला महिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। आरोप है कि प्रारंभिक जांच के बाद चिकित्सकों ने प्रसव का समय न होने की बात कही और उन्हें दूसरे वार्ड में भेज दिया। रोहित के अनुसार उनकी पत्नी काफी देर तक दर्द से परेशान होकर चिल्लाती रही। वह बार-बार ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों और कर्मचारियों से सामान्य प्रसव कराने की गुहार लगाते रहे, ले...