हरिद्वार, मई 8 -- हरिद्वार, संवाददाता। जिला महिला अस्पताल परिसर में करीब 39 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में सोमवार को पहली बार नवजात शिशु की किलकारी गूंजी। अस्पताल में ऑपरेशन के माध्यम से एक स्वस्थ बच्ची का जन्म हुआ। इसके साथ ही अस्पताल में आईपीडी (इनडोर पेशेंट डिपार्टमेंट) सेवाओं का भी विधिवत शुभारंभ हो गया। अस्पताल का संचालन कर रही कंपनी के निदेशक मनोज मिश्रा ने बताया कि हरिपुरकंला निवासी काजल पाठक को प्रसव पीड़ा होने पर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की टीम ने सफल ऑपरेशन कर सुरक्षित प्रसव कराया, जिसमें एक स्वस्थ बच्ची ने जन्म लिया। यह भी पढ़ें- पौड़ी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया उत्तरा केयर अस्पताल का निरीक्षण जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि मातृ एवं ...