बलिया, फरवरी 28 -- बलिया, संवाददाता। जिला महिला अस्पताल में शनिवार को एक गर्भवती महिला की मौत हो गयी। अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतका के परिजनों ने काफी देर तक हंगामा किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। महिला के घरवालों ने सीएमएस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। सहतवार थाना क्षेत्र के हसनपुर (बिसौली) निवासी पप्पू गोंड की पत्नी नेहा को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचे। महिला के देवर बबलू का आरोप है कि नेहा करीब दो घंटे तक दर्द से तड़पती रही, लेकिन उसका इलाज करने के लिए अस्पताल की कोई डॉक्टर नहीं पहुंची। उनका कहना है कि हालत खराब होने पर जब हम लोग दूसरी जगह ले जाने लगे तो स्टाफ नर्सों ने रोक दिया। उनका आरोप है कि इलाज के अभाव में कुछ देर बाद ही नेहा ने दम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.