उरई, फरवरी 3 -- उरई। जिला महिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में दोपहर 3:00 बजे धमाके के साथ अचानक आग लग गई। ओटी में ऑपरेशन कर रहे डॉक्टर और कर्मचारी समेत समस्त स्टाफ ने आग लगने के बाद भाग कर जान बचाई जबकि सीजर के लिए महिला ओटी में ही फंसी रह गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया अन्यथा किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। वहीं ओटी में पूरा धुआं धुआं देख हड़कंप मचा रहा। अग्निशमन यंत्रों से कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली। मंगलवार को जिला महिला अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर में दो महिलाओं के सीजर ऑपरेशन हो रहे थे। तभी दोपहर 3:00 बजे ऑपरेशन थिएटर में लगे एमसीवी बिजली बॉक्स में अचानक तेज आवाज के साथ आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से निकल रही चिंगारी और धुआं धुआं देख महिला अस्पताल में महिलाओं के सीजर क...