जिला मलेरिया अधिकारी ने संचारी टीमों के कार्यों को जांचा
हापुड़, जुलाई 4 -- जनपद हापुड़ में संचारी रोग नियंत्रण माह के तहत के तहत संचारी टीमें रोगों से रोकथाम के प्रति जागरूकता फैला रही हैं। शुक्रवार को जिला मलेरिया अधिकारी ने विभिन्न गांवों का भ्रमण करके टीमों के कार्यों को जांचा। उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। बीती एक जुलाई को जिले में संचारी रोग नियंत्रण माह का शुभारंभ हुआ था। इसके तहत विभिन्न टीमें शहर देहात में जागरूकता फैलाने में जुटी हुई हैं। शुक्रवार को जिला मलेरिया अधिकारी सतेंद्र कुमार गांव धनौरा समेत कई इलाकों में पहुंचे। उन्होंने फिल्ड में जुटी स्वास्थ्य टीमों के कार्यों को जांचकर निर्देश जारी किए। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण माह के बीच में 11 जुलाई से दस्तक अभियान चलेगा। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: संचारी रोगों से घबराएं नहीं, शीघ्र कराएं इलाज : जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.