बागपत, अप्रैल 21 -- बागपत। जिले के पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी खुद को पीसीएस बताकर उपजिलाधिकारी-जिला मजिस्ट्रेट के नाम से आईडी कार्ड बनाकर रौब झाड़ते घूम रहे हैं। सीडीओ को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने अधिकारी को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया। चेतावनी दी कि जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो कार्रवाई की जाएगी। चर्चा है कि अधिकारी ने यह कार्ड टोल से बचने के लिए बनवाया हुआ है। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्याम सुंदर इकनौरिया ने उपजिलाधिकारी और जिला मजिस्ट्रेट के नाम से एक आईडी कार्ड बनवाया हुआ है। उनका यह आईडी कार्ड विकास भवन में चर्चा का विषय बना हुआ है। कर्मचारियों का कहना है कि रौब गालिब करने व टोल से बचने के लिए यह फर्जी कार्ड बनवाया है। इस मामले की चर्चा बढ़ने के बाद पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी की मुश्किलें बढ़ गई है। सीडीओ तक आईडी कार्ड का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.