हापुड़, मार्च 19 -- पिलखुवा। भाजपा नेता विकास तोमर ने जिला हापुड़ की टीम में नवनिर्वाचित जिला मंत्री नवीन तोमर का उनके ग्राम गालंद स्थित आवास पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा नेता विकास तोमर ने पटका पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने नवीन तोमर को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।इस अवसर पर भाजपा नेता विकास तोमर ने अपने बयान में कहा कि नवीन तोमर एक कर्मठ, ईमानदार और जुझारू कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने संगठन के लिए हमेशा निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया है। स्वागत कार्यक्रम में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप तोमर, हिमांशु अग्रवाल, नितेश तोमर, आकाश तोमर, डॉ हरपाल तोमर, राकेश तोमर, श्रीपाल तोमर, सोनू तोमर, संदीप तोमर सहित अन्य...