मेरठ, मार्च 18 -- भाजपा महिला मोर्चा गाजियाबाद की जिला मंत्री बनाए जाने के बाद करनावल पहुंचने पर तीसा गोस्वामी का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। लोकेंद्र चेयरमैन, अनुज बजरंगी, उत्तम कुमार, आदेश कसाना, गौतम, कर्ण सिंह, गौरव फोगाट, शकील, विपिन, राहुल, शक्ति, भगत आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...