जमुई, मार्च 1 -- जमुई, नगर संवाददाता शहर स्थित जिला भू मापक अमीन संघ के कार्यालय में शनिवार को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्त्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए अमीनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द व एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर अमीन संघ के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद सिंह, महासचिव पवन कुमार सिंह तथा कोषाध्यक्ष शालिग्राम मंडल विशेष रूप से उपस्थित रहे। सिकंदरा प्रखंड से ब्रह्मदेव महतो, गिद्धौर प्रखंड से देवेंद्र यादव, बरहट प्रखंड से महेंद्र यादव एवं बबलू शाह, लक्ष्मीपुर प्रखंड से इंद्रदेव पंडित, गिद्धौर से मृत्युंजय कुमार तथा जमुई से धनंजय मंडल समारोह में शामिल हुए। इसके अलावा गिद्धौर से सोनू कुमार, उदय ताती, गोविंद ठाकुर सहित दर्जनों अ...