मोतिहारी, अप्रैल 30 -- मोतिहारी। जिला स्तरीय पदाधिकारी सहित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी की ओर से विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है। उसी क्रम में गुरुवार को जिला भू - अर्जन पदाधिकारी अरुण कुमार ने बंजारिया प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चैलाहा , उत्क्रमित मध्य विद्यालय अजगरी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पकड़िया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंधिया हिबन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान छात्र और शिक्षकों की उपस्थिति की जांच की गई । विद्यालय में उपलब्ध इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थिति देखी गई। विद्यालय निरीक्षण के बाद जिला भू अर्जन पदाधिकारी ने क्लासरूम में जाकर बच्चों को पाठ भी पढ़ाया। इस दौरान बच्चों से कई प्रश्न पूछे। यह भी पढ़ें- भगतपुर पंचायत में औचक निरीक्षण, व्यवस्था पर जताई नाराजगी विद्यालयों में पठन-पाठन पर उनके द्वारा संतोष व्यक...