मुजफ्फरपुर, मई 26 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जिला भू-अर्जन कार्यालय की छत की सीलिंग टूटकर गिर गई। घटना सोमवार रात में होने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ। सुबह कार्यालय खुलने पर कर्मियों को इसकी जानकारी हुई।बताया गया कि जिस स्थान पर सीलिंग गिरी, वहां प्रतिदिन एक महिला कर्मी बैठती है। यदि घटना दिन में होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद पूरे दिन कार्यालय कर्मियों में दहशत का माहौल रहा। कर्मचारी सतर्क होकर काम करते दिखे। कर्मियों ने इसकी सूचना जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को दी। इसके बाद मरम्मत कराने की प्रक्रिया शुरू हुई। बताया जाता है कि जिला भू-अर्जन कार्यालय का भवन काफी पुराना और जर्जर हो चुका है। यह भी पढ़ें- जिला भू-अर्जन कार्यालय में छत की सीलिंग गिरी, टला बड़ा हादसा बारिश के दौरान छत से पानी टपकने की समस्या भी लंबे समय से बनी हुई है। इस कार...