बागपत, जून 30 -- बागपत। जिला भूतपूर्व सैनिक संगठन के संरक्षक श्रीपाल सिंह ढाका ने बताया कि संगठन का कार्यकाल मई माह में पूरा हो गया है। काफी प्रयास के बावजूद जिला कार्यकारिणी द्वारा समय पर चुनाव की कोई प्रक्रिया नहीं कराई। उन्होंने बताया कि नौ जुलाई को ढिकौली गांव में स्थित सैनिक भवन में बैठक निर्धारित की गई है। जिला भूतपूर्व सैनिक संगठन की साधारण सभा के सदस्यों से बैठक में चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...