हजारीबाग, जून 13 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। हजारीबाग जिला भू अर्जन पदाधिकारी निर्भय कुमार ने बड़कागांव अंचल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीओ मनोज कुमार से प्रखंड में भू अर्जन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की । अंचल निरीक्षक, लिपिक एवं कर्मचारीओं को भू अर्जन से संबंधित सभी कार्य को शीघ्र निष्पादन करने का भी निर्देश दिया तथा कार्य में तत्परता लाने को कहा गया। मौके पर बीडीओ जितेंद्र कुमार, निशीकांत ओझा, बड़कागांव अंचल के अंचल निरीक्षक, लिपिक के अलावा अंचल के कर्मी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...