रामगढ़, जून 13 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ जिला भाजपा कार्यालय हथमारा पोचरा में शुक्रवार को मासिक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बावला व संचालन जिला महामंत्री जगेश्वर प्रजापति ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी द्वारा किया गयाबैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद व जिला प्रभारी सुरेन्द्र महतो शामिल हुए। बैठक में जिला व मंडल स्तर के पदाधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान संगठन मजबूती, बीएलए-2 की कार्यपद्धति व प्रशिक्षण संबंधी जानकारी,  5 से 23 जून तक चलने वाले वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा पौधारोपण की जानकारी सरल ऐप पर अपलोड करने का आह्वान किया गया। यह भी पढ़ें- केन्द्र की भाजपा सरकार के 12 साल पूरे होने पर पौधरोपण बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगा...