अररिया, जून 26 -- अररिया,निज संवाददाता शहर के आश्रम चौक- महादेव चौक मार्ग स्थित जिला भाजपा कार्यालय के समीप सड़क किनारे खड़ी स्कार्पियो को चोर चुरा ले गए। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी में चोर स्कार्पियो को चुरा कर ले जाते हुए दिख रहे हैं।घटना बुधवार रात की है।पीड़ित वाहन मालिक जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र के बागेश्वरी गांव के रहने वाले पीडीएस दुकानदार सुशील रजक ने नगर थाना में वाहन चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सहकारिता विभाग किराए पर लेकर उपयोग कर था स्कार्पियो: वाहन मालिक जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र के गैरकी बागेश्वरी गांव के रहने वाले पीडीएस दुकानदार सुशील रजक ने बताया कि वर्ष 2024 से ही वे अपना स्कॉर्पियो एस 5 मॉडल बीआर 38 पी 2856 जिला सहकारिता विभाग को किराए पर दिया था। इस वाहन क...