मुजफ्फरपुर, मई 14 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जिला बैडमिंटन संघ की बैठक गुरुवार को आरडीएस कॉलेज में संघ के उपाध्यक्ष रविरंजन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वर्ष 2026 की जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता सह इंटर स्कूल प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता 29 से 31 मई तक आरडीएस कॉलेज स्थित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में होगी। फाइनल मुकाबला एवं पुरस्कार वितरण 31 मई को होगा।बैठक में संघ के सचिव नीरज कुमार, संयुक्त सचिव सियाभद्र, कोषाध्यक्ष अमिताभ रंजन सिन्हा, राजेश कुमार, मिथिलेश कुमार, सुनील कुमार, आशुतोष कुमार, तौकीर अहमद, विकास कुमार, मधु कुंज एवं करुणेश कुमार उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...