जिला बुनियाद केंद्र में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस
कटिहार, अक्टूबर 1 -- कटिहार, वरीय संवाददाता बुजुर्गों के अनुभव और योगदान को सम्मान देने के साथ उनके अधिकारों और कल्याण के प्रति जागरूकता का संदेश गुरुवार को जिला बुनियाद केंद्र, सदर कटिहार में दिया गया। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने बुजुर्गों का गुलाब फूल देकर स्वागत किया। इसके बाद उन्हें शॉल और उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त डॉ. नेहा कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में वृद्धजनों के सम्मान, सशक्तिकरण और सामाजिक समावेशन पर विशेष जोर रहा। सक्रिय एवं स्वस्थ वृद्धावस्था के साथ अंतरपीढ़ीगत संबंध को मजबूत करने और समाज में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, कल्याण व योगदान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह भी पढ़ें- Bhabua News: वृद्धजनों के अधिकार और सम्मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.