कोडरमा, अप्रैल 11 -- कोडरमा। जिले में बीबीडी (वेक्टर बॉर्न डिजीज) पर रोक कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। जिला बी.बी.डी. कार्यालय के निर्देशानुसार सभी स्वास्थ्य प्रखंडों में स्वास्थ्य कर्मी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। लिंफेडेमा (हाथी पांव) से प्रभावित मरीजों के लिए विशेष पहल करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा फीते की सहायता से प्रभावित अंगों का सटीक माप लिया जा रहा है, ताकि मरीजों को उनके अनुरूप कस्टमाइज्ड फुटवियर उपलब्ध कराया जा सके। साथ ही जिले में कुल 994 लिंफेडेमा मरीजों के डेटा को अपडेट किया जा रहा है। इन किटों में टब, साबुन, तौलिया एवं एंटीसेप्टिक क्रीम जैसी आवश्यक सामग्री शामिल हैं। फीवर सर्वे' के तहत स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की पहच...