नोएडा, मई 21 -- नोएडा, राजेश शर्मा। जिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले शुक्रवार को खेले जाएंगे। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में गुरुवार को क्वार्टरफाइनल के मुकाबले खेले गए। लड़कियों के वर्ग के सेमीफाइनल में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की टीम फादर एग्नेल स्कूल से भिड़ेगी। वहीं लड़कों के मुकाबले में समसारा स्कूल और मयूर स्कूल आमने सामने होंगे। दूसरे सेमीफाइनल में श्रीराम मिलेनियम स्कूल का मुकाबला नवजीवन इंटर कॉलेज से होगा। लड़कों के क्वार्टर फाइनल में नवजीवन इंटर कॉलेज ने ज्ञानश्री स्कूल को 27-20 से शिकस्त दी। श्री राम मिलेनियम स्कूल ने शिव नादर स्कूल को 47-34 से हराया। वहीं रोमांचक मुकाबले में समसारा स्कूल ने स्टेप बाई स्टेप स्कूल को 32-31 से मात दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...