धनबाद, मई 13 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। जिला बाल संरक्षण इकाई में जिला स्तर पर खाली पड़े पदों पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से खाली पदों को भरा जाएगा। उपविकास आयुक्त सन्नी राज ने जिला बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा की। उन्होंने इकाई के कार्यों की समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला बाल संरक्षण इकाई के बेहतर संचालन के लिए जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने रिक्त पदों को शीघ्र भरने के लिए सचिव को पत्र प्रेषित कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा जिला स्तर पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने बालिका गृह व विशेष दत्तक ग्रहण की जानकारी ली। साथ ही एक बालक गृह खोलने का प्रस्ताव तैयार कर सचिव को भेजने का निर्देश दिया। मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह क...