नैनीताल, मार्च 30 -- नैनीताल, संवाददाता। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव से पहले अधिवक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आज यानि मंगलवार को टेंडर वोटिंग कराई जाएगी। सहायक चुनाव अधिकारी शंकर सिंह चौहान ने बताया कि जो अधिवक्ता एक अप्रैल को होने वाले मुख्य मतदान में शामिल नहीं हो पाएंगे, वे आज सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बार सभागार में अपना टेंडर वोट डाल सकते हैं।बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इससे पहले नाम वापसी और नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है, जिसमें किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया और सभी नामांकन वैध पाए गए। चुनाव में अध्यक्ष पद पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है, जहां अरुण बिष्ट, हरिशंकर कंसल और नीरज साह मैदान में हैं। सचिव पद पर अनिल बिष्ट और संजय सुयाल के बीच सीधी टक्कर होगी। उपाध्यक्ष...