संभल, जनवरी 29 -- जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। चुनाव के तहत विभिन्न पदों के लिए कुल 20 अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल किए हैं, जिससे चुनावी माहौल पूरी तरह गर्मा गया है। बुधवार को मुंसिफ कोर्ट स्थित बार रूम में जिला बार एसोसिएशन के आठ पदों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अध्यक्ष पद के लिए अब्दुल जब्बार, मोहम्मद नईम कुरैशी और शकील अहमद मैदान में हैं, जिससे इस पद पर त्रिकोणीय मुकाबला तय माना जा रहा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए चौधरी मजारुल हसन, मुख्तार फातिमा और वकील अहमद ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं एक अन्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार ने दावेदारी प्रस्तुत की है। सचिव पद के लिए सरफराज नवाज और वसीम अली के बीच मुकाब...