बिजनौर, मार्च 27 -- बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक चुनाव को लेकर शुक्रवार को पुन: हुई नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। अध्यक्ष पद के लिए तीन व महासचिव पद के लिए पांच प्रत्याशी सहित अन्य विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। चुनाव 31 मार्च को जिला जजी परिसर स्थित वीरेन्द्र सिंह बार हॉल में होगा। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ठाकुर चंद्रवीर सिंह गहलौत ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र कुमार, शेर सिंह और अभय सिंह उर्फ हैप्पी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए करतार सिंह, संदीप कुमार, छतर पाल और इसरार उर्फ राजा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर तुषार चौधरी और विकास नारायण यादव, महासचिव पद के लिए कोमल सिंह, गुलसिताब, मनोज कुमार शेट्टी, तेज सिंह सैनी और संजीव कुमार ने नामांकन कराया।संयुक्त सचिव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.