नैनीताल, मार्च 31 -- नैनीताल, संवाददाता। जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चुनावी प्रक्रिया तेज हो गई है। मंगलवार को टेंडर वोट डाले गए, जिसमें कुल 16 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारियों की देखरेख में यह प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश चंदोला ने बताया कि आज बुधवार को होने वाले मुख्य मतदान के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चलेगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और शाम तक चुनाव परिणाम घोषित करने की संभावना है। इस चुनाव में कुल 290 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसे लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्...