बुलंदशहर, अप्रैल 18 -- बुलंदशहर जिला बार एसोसिएशन के तत्वावधान में गुरुवार को बार सभागार में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहब के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। समारोह में जिला बार एसोसिएशन के महासचिव अमित चौहान एडवोकेट ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष और उनके द्वारा दिए गए संवैधानिक अधिकारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज के हर वर्ग को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। महासचिव ने सभी अधिवक्ताओं को बाबा साहब के जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता रामदास शर्मा उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- याद किए गए बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नवाब सिंह राघव...