रुद्रपुर, जनवरी 23 -- रुद्रपुर। जिला बार एसोसिएशन ऊधमसिंह नगर के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय पहुंचकर एसएसपी मणिकांत मिश्रा को सम्मान पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई। बार एसोसिएशन कोषाध्यक्ष ने कहा कि एसएसपी मिश्रा के नेतृत्व में किच्छा विधानसभा क्षेत्र से जुड़े एक चर्चित मामले में मात्र तीन दिनों के भीतर निष्पक्ष व निर्विवाद खुलासा किया गया। जो पुलिस की तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाता है। वर्तमान पुलिस कप्तान भविष्य में भी इसी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते हुए आम जनता को न्याय दिलाते रहेंगे। यहां कोषाध्यक्ष कुलबीर सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता एमपी तिवारी, बंटी खुराना समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...