बलरामपुर, अप्रैल 27 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिला बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। निर्वाचन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को दाखिल नामांकन पत्रों की जांच एवं नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जबकि मतदान दो मई को होगा। निर्वाचन अधिकारी मुकेश सिंह एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी अलीमुल हक ने बताया कि नामांकन के लिए 23 व 27 अप्रैल की तिथि निर्धारित थी। विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक पर्चे दाखिल किए हैं। अध्यक्ष पद पर मुर्तजा हुसैन, हरिकांत मिश्र और घनश्याम शुक्ल मैदान में हैं, जबकि महामंत्री पद के लिए दुर्गेंद्र पाठक, संजय तिवारी, विमल सोनकर, सुनीता कश्यप, शशांक त्रिपाठी व देवेश मणि पाण्डेय ने दावेदारी की है। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद पर एक-एक नामांकन, संयुक्त सचिव पद पर चार, क...