शामली, फरवरी 27 -- शामली तहसील परिसर में शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन का चुनाव शांति पूर्वक सम्पन्न हो गया। चुनाव के बाद साढ़े तीन बजे मतगणना प्रारंभ हुई जो देर शाम तक चली। इसके बाद परिणाम घोषित किए गए। इसमें अध्यक्ष पद पर बिजेंद्र सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी चंद्रभान सिंह को 74 मतों से हराकर जीत हासिल की, जबकि महासचिव पद पर सतेंद्र शर्मा 147 मत प्राप्त कर सतीश चौहान को 57 मतों से विजयी रहे। इसके अलावा विभिन्न पदों के लिए भी मुकाबला दिलचस्प रहा। परिणाम के अधिवक्ताओं ने ढ़ोल नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया। तहसील परिसर में स्थित बिजला बार भवन में जिला बार एसोसिएशन 2026 के लिए मतदान सुबह दस बजे से प्रारंभ हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी रतन दूबे, नीलमपुरी, जगदेव सिंह व धर्मवीर सिंह के निर्देशन के निर्देशन में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। तीन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.