बलरामपुर, मई 4 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी की बैठक नवीन न्यायालय परिसर के मीटिंग हॉल में आयोजित की गई। जिसमें शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता मुख्य चुनाव अधिकारी मुकेश सिंह ने की। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जीत की बधाई दी। नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने आपस में परिचय प्राप्त किया। नवनिर्वाचित महामंत्री संजय तिवारी ने प्रस्ताव रखा की महामंत्री पद का चुनाव लडने वाली महिला प्रत्याशियों को कोई अन्य रिक्त पद दे दिया जाए जिस पर सहमति नहीं बनी। संजय तिवारी ने यह भी प्रस्ताव रखा की शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 16 अथवा 23 मई को किया जाए शशि प्रकाश मिश्र गुड्डू ने कहा की शपथ ग्रहण समारोह में प्रशासनिक न्यायमूर्ति को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाय। प...