मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। जिला बार एसोसिएशन की ओर से दो मार्च को होने वाले होली मिलन समारोह को स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकृष्ण ठाकुर उर्फ रामबाबू ठाकुर ने बुधवार को बताया कि अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा के पुत्र के निधन के कारण शोक का माहौल है। इसे देखते हुए एसोसिएशन की ओर से होने वाले होली मिलन समारोह को स्थगित कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...