जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 17 जुलाई को होगा
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 18 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जिला बार एसोसिएशन में वर्तमान कमेटी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पदाधिकारियों के मध्य चुनाव प्रक्रिया जल्द कराने की मांग की गई थी। सोमवार को संगठन की एल्डर कमेटी की ओर से बैठक कर संगठन के निर्वाचन कार्यक्रम की तिथि घोषित कर दी गई। एल्डर कमेटी के प्रभारी अध्यक्ष जयनारायण सिंह ने बताया कि चुनाव नामांकन पत्र का वितरण 6, 8 जुलाई को किया जाएगा। नामांकन पत्रों की वापसी 9 जुलाई, नामांकन पत्रों की जांच 10 जुलाई को होगी। 17 जुलाई को सुबह 10 बजे दोपहर तीन बजे तक मतदान के बाद ही मतगणना संपन्न होगी। संगठन की बैठक में रामराज ओझा, नसीम खान, रमेश बहादुर सिंह,ओम प्रकाश खंडेलवाल सहित एल्डर कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.