मेरठ, मार्च 29 -- मेरठ जिला बार एसोसिऐशन की एक आवश्यक बैठक आगामी वार्षिक चुनाव के लिए हुई। बैठक में डा. साऐब, रामपाल सिंह, राजीव कुमार त्यागी, अमित राणा उपस्थित रहे। बैठक में आगामी वार्षिक चुनाव वर्ष 2026-27 का चुनावी कार्यक्रम घोषित किया गया। कार्यक्रम के अनुसार 13 अप्रैल को अपराह्न तीन बजे मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। आपत्ति 15 अप्रैल को 11 बजे से एक बजे तक दर्ज करा सकेंगे। आपत्तियों का निस्तारण दो बजे से किया जाएगा। शाम 5 बजे मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा। नामांकन पत्र 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे से प्राप्त होंगे। नामांकन पत्र 17 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जमा किये जायेगें। नामांकन पत्रों की अपराह्न 3.30 बजे तक की जायेगी। उसके बाद बाद नामांकन पत्र 18 अप्रैल को अपराह्न दो बजे तक वापस करते हुए उस पर आपत्ति 4 बजे तक द...