जिला बार एसोसिएशन का चुनाव आज, 2488 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
बाराबंकी, मई 20 -- बाराबंकी। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव समिति पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। बार के अध्यक्ष व महामंत्री समेत 21 पदों पर दावेदारी ठोक रहे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला गुरुवार को 2488 मतदाता करेंगे। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में मतदान सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। मतदान केंद्र पर 35 बूथ बनाए गए हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मतदान स्थल व सड़क पर बड़े टेंट लगाए गए हैं, वहीं ठंडे पानी की व्यवस्था भी की गई है, ताकि मतदाताओं को गर्मी से राहत मिल सके। इसके अलावा बैठने की व्यवस्था भी की गई है।अध्यक्ष, महामंत्री समेत विभिन्न पदों के उम्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.