भभुआ, मार्च 5 -- कलेक्ट्रेट पथ पर कतार में खड़ी रहती हैं भाड़े की टैक्सियां, दुर्घटना की आशंका टैक्सी चालकों ने नगर परिषद और जिला प्रशासन से की स्थायी स्टैंड बनाने की मांग (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ को बने करीब 36 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन आज भी शहर में भाड़े पर चलने वाली टैक्सियों के लिए कोई स्थायी टैक्सी स्टैंड नहीं बन सका है। इसका खामियाजा टैक्सी चालकों के साथ-साथ आम लोगों को भी भुगतना पड़ रहा है। शहर के कलेक्ट्रेट पथ पर टैक्सी चालक अपनी गाड़ियों को सड़क किनारे कतार में खड़ा करते हैं, जिससे राहगीरों को परेशानी होती है। बताया जाता है कि सड़क से महज एक मीटर पीछे तक खड़ी टैक्सियों के कारण मार्ग काफी संकरा हो जाता है। खासकर कार्यालय समय और भीड़भाड़ के दौरान स्थिति गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे ...