नोएडा, जनवरी 20 -- नोएडा। सेक्टर-113 थाने की पुलिस ने जिला बदर होने के बावजूद जनपद की सीमा में घूमने वाले बदमाश को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश की पहचान सोरखा निवासी 23 वर्षीय समीर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ यूपी गुंडा नियंत्रण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में 11 केस विभिन्न थानों में दर्ज हैं। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को छह माह की अवधि के लिए जिले से निष्कासित किया गया था। यह जानकारी जुटाई जा रही है कि आरोपी जिले की सीमा में कहीं किसी आपराधिक वारदात को तो अंजाम देने नहीं आया था। मुखबिर से मिली सूचना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.