अमरोहा, जुलाई 2 -- हसनपुर। भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर पदाधिकारियों की महापंचायत गुरुवार को क्षेत्र के गांव मंगरौला के पास गंगा एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.दिग्विजय भाटी को जिला बदर करने की कार्रवाई के खिलाफ गुस्सा फूटा।सपा नेता मुखिया गुर्जर ने कहा कि प्रशासनिक तानाशाही और राजनीतिक द्वेष के चलते फर्जी मुकदमे लगाए गए हैं।चेतावनी दी कि 15 दिन के अंदर डॉ.दिग्विजय सिंह भाटी पर दर्ज मुकदमे और जिला बदर की कार्रवाई वापस नहीं ली गई तो जिलाधिकारी कार्यालय पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वक्ताओं ने औद्योगिक गलियारे के लिए कम दामों पर जमीन अधिग्रहण का विरोध कर बढ़े मुआवजे की मांग की। ​सुरक्षा के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी भी भारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। महापंचायत के अंत में एसडीएम हिमांशु उपाध्याय को जिलाधि...